प्रारंभिक शिक्षाएऑब्जेक्ट्स को आदेश देनाप्रोग्रॅम्स 1प्रोग्रॅम्स 2गणना - यंत्रचर: चीज़े याद रखनावर्णमाला 1वर्णमाला 2निवेशअगरजब_तक: पुनरावृत्ति और दोहराई जाने वाली चीज़ेंयादृच्छिक संख्या और चुनावएफ़एसएम: परिमित अवस्था यंत्र
जब_तक: पुनरावृत्ति और दोहराई जाने वाली चीज़ें

कंप्यूटर मे एक से अधिक बार कुछ करने के लिए पुनरावृत्ति का प्रयोग किया जाता है |

पुनरावृत्ति की एक प्रकार अनंत पुनरावृत्ति है | एक अनंत पुनरावृत्ति के साथ, कंप्यूटर एक ही आदेश बार बार करता रहता है | कंप्यूटर हमेशा के लिए आदेश को दोहराता रखेगा |

आप "जब_तक(सही)" अनुदेश के साथ एक अनंत पुनरावृत्ति बनाते हैं | सबसे पहले, आप जब_तक(सही) लिखें. उसके बाद, आपको एक खुलता हुआ घुंघराला कोष्ठक रखना चाहिए | फिर, वो सब निर्देश जो आपको कंप्यूटर से दोहराने है वो लिखे | अंत में, आप घुंघराला कोष्ठक बंद करे | उदाहरण के लिए, उपरोक्त प्रोग्राम में, कंप्यूटर आपको बताता रहेगा की तुम कितने महान हो और कैसे वह तुम्हें पसंद करता है |

कंप्यूटर अनंत पुनरावृत्ति से दिए गए निर्देशों को हमेशा के लिए दोहराता रहेगा | कंप्यूटर को रोकने के लिए, आपको स्टॉप बटन पर क्लिक करना होगा |

पुनरावृत्ति चीजों की गिनती के लिए उपयोगी होते हैं | ऊपर का प्रोग्राम 1 से शुरू करता है और गिनती करता रहता है | याद रखें जब आप कंप्यूटर को रोकना चाहते हो तब स्टॉप बटन दबाएँ |

शुरुआत में, n 1 है | फिर कंप्यूटर आपको यह दिखाता है | फिर n मे 1 जोड़ कर 2 देता है | और फिर पर्दे पर 2 दिखाता है | फिर वो n मे फिर से 1 जोड़ कर 3 देता है | और फिर इसे पर्दे पर दिखाता है | और यह फिर से और फिर से ज़ारी रहता है | ऐसा करने से, कंप्यूटर संख्या गिनती कर सकता है |

आमतौर पर, आप कंप्यूटर से कुछ भी हमेशा के लिए दोहराना नहीं चाहेंगे | Babylscript में, एक "अवरोध" नामक अनुदेश है | जब कंप्यूटर अवरोध अनुदेश देखता है, वह चीजें दोहराना बंद कर देता है |

यह प्रोग्राम 1 से 5 तक गिनती करने के लिए अवरोध अनुदेश का उपयोग करता है | n 1 पर शुरू होता है | हर बार पुनरावृत्ति दोहराया जाता है, और n 1 से बढ़ता जाता है | लेकिन जब n 5 है, पुनरावृत्ति बंद हो जाती है, और कंप्यूटर कहता हैं, "समाप्त" |

जब कुछ महत्वपूर्ण होता है तब आप पुनरावृत्ति को रोकने के लिए भी अवरोध का उपयोग कर सकते हैं | इस प्रोग्राम में, आपको कंप्यूटर एक प्रश्न पूछता है | जब तक आप सही जवाब नही देते यह आपको वही ही सवाल पूछता रहता हैं |

बाई और, आपको रॉकेट लॉन्च करने के लिए एक प्रोग्राम लिखना है | रॉकेट लॉन्च करने के लिए, आपको पहले 30 से 1 तक उल्टी गिनती करनी है | गिनती करने के लिए एक विशेष यंत्र है | आप गिनती करने के लिए "यंत्र" को एक संख्या के साथ "कहो" आदेश दे सकते हैं | आप यंत्र से 30 से 1 तक उल्टी संख्या कहलवानी पड़ेगी | बाद में, आप मशीन को "प्रक्षेपण" आदेश दे सकते हैं | यदि गिनती सही ढंग से हुई, तो रॉकेट अंतरिक्ष में चढ़ जाएगा | गिनती करने के लिए पुनरावृत्ति का उपयोग करे | आपका कोड 1 से 5 तक की गिनती करने वाले कोड से मिलता-झूलता होना चाहिए |

|

Programming Basics

Programming Basics: Beginners

ई-मेल | के बारे में | गोपनीयता नीति