प्रारंभिक शिक्षाएऑब्जेक्ट्स को आदेश देनाप्रोग्रॅम्स 1प्रोग्रॅम्स 2गणना - यंत्रचर: चीज़े याद रखनावर्णमाला 1वर्णमाला 2निवेशअगरजब_तक: पुनरावृत्ति और दोहराई जाने वाली चीज़ेंयादृच्छिक संख्या और चुनावएफ़एसएम: परिमित अवस्था यंत्र
चर: चीज़े याद रखना

कंप्यूटर की भी स्मृति होती है और इसलिए वह चीज़ें याद रख सकता है | कंप्यूटर से चीज़ें याद रखवाने के लिए चर का उपयोग करें | चर, माहिती का एक अंश और उस अंश को दिए जाने वाला नाम है |

मान लीजिए कि आप किराने के सामान की खरीदारी कर रहे हैं, को पाँच सेब खरीदने की जरूरत है | आप कंप्यूटर से याद रखने के लिए कह सकते हैं, की आपको कितने सेब खरीदने की ज़रूरत है | आप इस के लिए एक चर का उपयोग कर सकते हैं |

बायीं ओर के नीले कार्यक्रम क्षेत्र में लिखिए, "सेब = 5;"

जब आप प्रोग्राम चलाते हैं, कंप्यूटर अपनी स्मृति में अब नंबर 5 का संग्रह करता है | वह इस माहिती के अंश को "सेब" नाम देगा |

कंप्यूटर से माहिती वापस पाने के लिए, आपको बस कंप्यूटर को माहिती का नाम बताना है, जिसे आप ढूँढ रहे हैं | कंप्यूटर अपनी स्मृति में से इस माहिती को ढूंढकर आपको वापिस देगा |

कार्यक्रम के अंत में, निर्देश(सेब), लिखिए | जब आप प्रोग्राम चलाएँगें, कंप्यूटर नोटिस करेगा कि "सेब" एक चर है | वह अपनी स्म्रुति में देखेगा और आपको दिखाएगा की उसे याद है की आपने वहाँ पहले 5 रखा था |

चर को कोई भी नाम दिया जा सकता है, जिसमें में कोई भी अजीब प्रतीक ना हो | चर के नाम में संख्या हो सकती है, परन्तु नाम की शुरुआत अंक से नही होने चाहिए | यहाँ हमारे पास किराने के सामान की एक सूची है, जो हमें खरीदने की ज़रूरत है |

सुनिश्चित करें कि आप चर का नाम हर बार एक ही तरह से लिखते हैं | और सुनिश्चित करें कि आप अपने ऊपरी धानी और निच्लि धानी के अक्षर का मिश्रण नहीं कर रहे हैं ! यदि आप एक ऐसे चर का उपयोग करेंगे जिसके बारे में कंप्यूटर को नहीं पता है, या अगर आप चर को ग़लत ढंग से लिखते हैं, तो कंप्यूटर शिकायत करेगा |

आप गणित में चर का उपयोग कर सकते हैं | उदाहरण के लिए, निर्देश(2+4), का उपयोग करने के बजाय, आप निर्देश(सलादपत्ता + अजवाइन) का उपयोग कर सकते | वह सब एक ही है | इसे आज़माकर देखिए |

आप गणित भी कर सकते हैं और एक चर में सब कुछ डाल सकते हैं | आप गणित में भी चर का उपयोग कर सकते हैं | यहाँ तीन अलग अलग तरीकों से सब्जियां चर के अंदर चीजें डाल कर दिखया गया है | वह सब एक ही है |

मान लीजिए एक दोस्त सेब पाई पका रही है और आपको दो अतिरिक्त सेब खरीदने के लिए कहते है | ऐसा करने के लिए, आप सिर्फ सेब की पुरानी राशि ले सकते हैं, और उसमे २ जोड़ सकते हैं | फिर आपकी किराने की सूची में दो अतिरिक्त सेब होंगे |

चर के साथ एक अजीब बात यह है कि हर बार प्रोग्राम चलाए जाने पर कंप्यूटर सब कुछ भूल जाता है | तो प्रोग्राम के शुरू में, आपको सभी चर को फिर से सेट करना होगा |

|

Programming Basics

Programming Basics: Beginners

ई-मेल | के बारे में | गोपनीयता नीति