कंप्यूटर बहुत चतुर नहीं होते हैं | बेशक, वे गणित के सवाल कर सकते हैं या इंटरनेट पर खोज करने में आपकी मदद कर सकते हैं | लेकिन, अगर आप कंप्यूटर से कहें की वह आपके लिए आपका घर सॉफ कर दे, क्या वह ये कर पाएगा? अगर आप कंप्यूटर से कहें की वह आपके लिए एक चिड़िया का चित्र बनाए, क्या वह बनाएगा? आप जो कह रहे हैं उसके बारे में कंप्यूटर को कोई अंदाज़ा नही होगा |
कंप्यूटर बातें समझ में खराब होते हैं | यदि आप उन्हें सही आदेश नहीं देते, वे भ्रमित हो जाते हैं और गलतियाँ करते हैं | कंप्यूटर को यह बताना की आप उससे क्या करवाना चाहते हैं बहुत मुश्किल होता है, क्योंकि आपको चीजों को बहुत ध्यान से समझाना पड़ता है |
कंप्यूटर हिंदी समझ नही सकते, इसलिए, आपको उन्हें विशेष कंप्यूटर भाषाओं में आदेश देने पड़ते हैं, जिन्हे कंप्यूटर समझ सकें | यह वेबसाइट आपको बेबीलस्क्रिप्ट भाषा सिखाएगी, जो, जावास्क्रिप्ट का इक प्रकार है | अधिकांश कंप्यूटर जावास्क्रिप्ट भाषा को समझते हैं |
यदि कंप्यूटर बेबीलस्क्रिप्ट के कुछ आदेश नही समझते तो आप निराश न हों | याद रखें कि कंप्यूटर आसानी से भ्रमित हो जाते हैं, इसलिए सभी बेबीलस्क्रिप्ट आदेशो का हूबहू सही होना बहुत आवश्यक हैं | कंप्यूटर बहुत नखरेबाज़ होते हैं | छोटी गलतियों या समस्याओं को बेबीलस्क्रिप्ट में बग कहा जाता है |