प्रारंभिक शिक्षाएऑब्जेक्ट्स को आदेश देनाप्रोग्रॅम्स 1प्रोग्रॅम्स 2गणना - यंत्रचर: चीज़े याद रखनावर्णमाला 1वर्णमाला 2निवेशअगरजब_तक: पुनरावृत्ति और दोहराई जाने वाली चीज़ेंयादृच्छिक संख्या और चुनावएफ़एसएम: परिमित अवस्था यंत्र
अगर

एक प्रोग्राम कंप्यूटर से निर्देशों का पालन करवाता है, लेकिन अभी तक कंप्यूटर को यह नहीं पता है निर्णय कैसे करे |

"अगर" अनुदेश के साथ कंप्यूटर दो बातें की तुलना कर सकते हैं और निर्णय ले सकते है | एक तरह से यह दो चीजों की समानता जाँच कर, तुलना कर सकते हैं |

आप "अगर" लिख कर एक खुलता हुआ कोष्ठक बनाक्र ये करते है | फिर आप कंप्यूटर को जो चीज़ पहले दिखना चाहते है वो लिखते है | फिर आप दो बराबर की निशानिया लिखते है और फिर दूसरी चीज़ जो कंप्यूटर को दिखना चाहते है | फिर आप बंद होता हुआ कोष्ठक डालते है और फिर एक खुलता हुआ घुंघराला कोष्ठक | फिर आप कुछ आदेश लिखते है जिसका कंप्यूटर को, अगर दोनो चीज़े समान हो तो, पालन करना चाहिए | फिर आप बंद होता हुआ घुंघराला कोष्ठक डालते है |

इस छोटे से प्रोग्राम में, अगर आप का जवाब हाँ है, कंप्यूटर आपको एक छाता लाने के लिए बताएगा | अगर आप कुछ टाइप करते है जो "हाँ" से पूरी तरह से समान नही है तो कंप्यूटर कुछ नही करेगा | आप "नही" या "ना" टाइप कर सकते है, तो कंप्यूटर कुछ नही करेगा |

एक उद्गार चिह्न और उसके पीछे बराबर का चिह्न हो, उसका मतलब है "समान नही है" | उपर के प्रोग्राम मे पहले वो यह जाँचता है की आपने "हाँ" टाइप किया है | अगर ऐसा है तो वो आपको छाता लाने को बोलेगा | फिर वो जाँचता है की आपने "हाँ" के अलावा कुछ टाइप किया है तो वो सनस्क्रीन लगाने के लिए बोलेगा |

दो अगर अनुदेश के उपयोग की जगह आप अन्यथा अनुदेश का उपयोग कर सकते है | उपर के प्रोग्राम मे अगर आ "हाँ" है तो वो एक चीज़ करता है | अगर आ "हाँ" नही है तो वो अन्यथा के बाद लिखे अनुदेश का पालन करता है | ये भी ध्यान दे की आप घुंघराले कोष्ठक के अंदर एक से ज़्यादा अनुदेश लिख सकते है | और आप चीज़ो को अलग अलग पंक्तीओ मे लिख सकते है जिसे उन्हे पढ़ना आसान हो |

यह उपयोगी है क्योंकि आप के पास बहुत सारे अगर निर्देश हो सकते है | यहाँ, कंप्यूटर अगर आप "गर्म", "बरसाती", या "बर्फ़ीला" लिखते हैं तो आप को क्या पहनना चाहिए ये बताएगा | यदि आप कुछ और टाइप करते है, कंप्यूटर सीधे अंत मे जाएगा और आपको बताएगा कि आप ने जो टाइप किया है वो उसे समझ नही आया है |

बाई और, आपको एक रंग मिश्रण यंत्र के लिए प्रोग्राम लिखना है | अन्य प्रकार के रंग बनाने के लिए यह, नीले, लाल और पीले रंग का उपयोग करता है |

यंत्र.आदेश(); अनुदेश पूछता है की कौनसा रंग बनाना है | फिर वो उस नाम की वर्णमाला देता है | आपको फिर यंत्र से वो रंग बनवाना है | सबसे पहले आप को रंग पात्र को वाहक पट्टे पर लगे फुहारो के नीचे लाने के यंत्र.वाहक() का उपयोग करना होगा | लाल.फुहार() , नीला.फुहार() और पीला.फुहार() रंग पात्र मे सही तरह का रंग बनाने के लिए रंग डालेंगे | यंत्र.वाहक() फिर से रंग को दूर ले जाएगा और रंग की जाँच होगी की वो सही है या नही | क्या आप एक प्रोग्राम लिख सकते है जो सभी भिन्न-भिन्न प्रकार के रंग बनाए ?

|

Programming Basics

Programming Basics: Beginners

ई-मेल | के बारे में | गोपनीयता नीति