प्रारंभिक शिक्षाएऑब्जेक्ट्स को आदेश देनाप्रोग्रॅम्स 1प्रोग्रॅम्स 2गणना - यंत्रचर: चीज़े याद रखनावर्णमाला 1वर्णमाला 2निवेशअगरजब_तक: पुनरावृत्ति और दोहराई जाने वाली चीज़ेंयादृच्छिक संख्या और चुनावएफ़एसएम: परिमित अवस्था यंत्र
ऑब्जेक्ट्स को आदेश देना

बेबीलस्क्रिप्ट एक वस्तु (ऑब्जेक्ट) उन्मुख भाषा है | इसका मतलब है कि बेबीलस्क्रिप्ट भाषा के पास ऑब्जेक्ट्स होते हैं जिन्हे आप आदेश दे सकते हैं | यह बिल्कुल वास्तविक जीवन की तरह है | यदि आप के पास एक कुत्ता है, तो आप अपने कुत्ते को बैठने के लिए या फिर पलटी मारने के लिए कह सकते हैं |

यदि आप बाईं तरफ देखेंगे तो आपको दो यंत्रमानव दिखाई देंगे | बाईं ओर के यंत्रमानव को क_यंत्रमानव कहा जाता है क्यूंकी उस पर एक बड़ा सा "क" है | दाईं तरफ के यंत्रमानव को "टीवी_यंत्रमानव" कहा जाता है क्यूंकी उस पर एक बड़ा सा टीवी बना हुआ है | "क_यंत्रमानव" और "टीवी_यंत्रमानव" दोनो ही ऑब्जेक्ट्स हैं | आप उन्हें आदेश दे सकते हैं |

उन्हें आदेश देने के लिए, आप को पहले अपने माउस को प्रोग्राम क्षेत्र के नीले बॉक्स के अंदर क्लिक करने की आवश्यकता है |

फिर, जिसे आप आदेश देना चाहते हैं वह लिखें | उसके बाद, आप एक बिंदु लिखें | फिर, आप जो आदेश देना चाहते हैं वह लिखें | और फिर, आप दो दौर कोष्ठक और एक अर्द्धविराम लिखें (एक अर्द्धविराम वह प्रतीक है जो एक डॉट के साथ एक अल्पविराम की तरह दिखता है) | तो, अगर आप चाहते हो की 'क_यंत्रमानव' अपना हाट लहराए, आप लिखेंगे " क_यंत्रमानव.लहराना()"| सुनिश्चित करें किसभी पत्र निचली धानी में हैं | यदि आप उपरी धानी के अक्षर का इस्तामाल करेंगे तो बेबीलस्क्रिप्ट भ्रमित हो जाएगा |

और अंत में, आपको रन बटन पर क्लिक करना चाहिए |

आगे बढ़ो और "क_यंत्रमानव" को हाथ लहराने का आदेश दो | याद रखें, इसके कदम हैं 1. प्रोग्राम क्षेत्र के नीले बॉक्स के अंदर क्लिक करें, 2. "क_यंत्रमानव.लहराना();" लिखें, और फिर 3. रन पर क्लिक करें | सुनिश्चित करें कि आप सब कुछ बिल्कुल सही लिखें |

अब टीवी_यंत्रमानव को हाथ लहराने का आदेश दो | सबसे पहले, पुराने आदेश से छुटकारा पाने के लिए "मिटाओ" बटन पर क्लिक करें | जब कंप्यूटर आप से प्रोग्राम मिटाने के लिए पूछे तो "हा" पर क्लिक करें |

फिर, यह पहले की तरह ही है, सिर्फ क_यंत्रमानव लिखने की बजाय, आप टीवी_यंत्रमानव लिखें | "टीवी_यंत्रमानव" के हाथ छोटे हैं, इसलिए वह थोड़ा सा ही लहराएगा |

क_यंत्रमानव और टीवी_यंत्रमानव बहुत सी चीज़ें करना जानते हैं | यहाँ कुछ चीजें है कि आप उन्हें करने के लिए कह सकते हैं : "झपकना", "तालीबजाना", "कूदना" | टीवी_यंत्रमानव के पैर नही हैं इसलिए वह कूद नही सकता | इन विभिन्न आदेशों को चलाने की कोशिश करें |

यदि आप किसी यंत्रमानव को ऐसा आदेश देते हैं जो वह समझ नही पाता है, तो चिंता मत करिए | यह एक बग है, और बेबीलस्क्रिप्ट शिकायत करेगा और नारंगी संदेश क्षेत्र में आपको बताएगा की क्या गलत है |

आप प्रोग्राम क्षेत्र में एक से अधिक आदेश भी लिख सकते हैं |

कंप्यूटर पहले आदेश का पालन करेगा, और फिर अगले आदेश का, और फिर अगले जब तक की वो अंत तक नही पहुंचता है | आदेशो की यह सूची को "प्रोग्राम" कहा जाता है |

|

Programming Basics

Programming Basics: Beginners

ई-मेल | के बारे में | गोपनीयता नीति